Mera Sapna Essay in Hindi: इस दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक सपना है। किसी का कोई एक विशेष सपना है तो कोई सपनों का सागर संजोए है। हर व्यक्ति अ
मेरा सपना पर निबंध – Mera Sapna par Nibandh
Mera Sapna Essay in Hindi: इस दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक सपना है। किसी का कोई एक विशेष सपना है तो कोई सपनों का सागर संजोए है। हर व्यक्ति अपने सपने को पूरा करना चाहता है। हमारे सपने ही हमें दूसरों से (Mera Sapna) अलग बनाते हैं। इसलिए जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे सपने भी बढ़ते जाते हैं।
मेरा अनोखा सपना इन हिंदी (Mera Sapna Essay in Hindi 100 Words):
हम सभी का भविष्य में कुछ बनने के सपने देखते हैं। हमारे ये सपने ही हमारे जीवन को दिशा देते हैं। अगर किसी का सपना डॉक्टर बनना है तो वह उसी दिशा में पढ़ाई करता है इसी प्रकार यदि किसी का सपना राजनीतिज बनना है तो वह राजनीती में रूचि लेता है। मैंने भी अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखा है।
किसी ने सही ही कहा है कि यदि हम अपने सपने को पाने की जिद्द को कायम रखते हैं तो हमें अपने जीवन में कामयाब होने से कोई रोक नहीं सकता। हालांकि मैं अभी अपने भविष्य का निर्णय लेने में पूरी तरह से समर्थ नहीं हूं। फिर भी मैं अपने जीवन में कुछ ऐसा करना चाहता हूं कि सभी का फायदा हो।
आज के समय में हमारे देश में हर तरह की समस्या बढ़ रही है चाहे वो भ्रष्टाचार हो या फिर गरीबी। मेरा एक ही सपना है कि मैं इन समस्याओं को दूर करने में अपनी विशेष भूमिका रखूं।
मेरे जीवन का सपना पर निबंध 200 शब्दों में – Essay on My Dream in Hindi
मैंने एक सपना देखा पर निबंध: यदि हमें अपने जीवन में कुछ करना है तो सपने देखना बहुत ही जरूरी है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भी सभी बच्चों से ये ही कहते थे कि “अपने जीवन में बड़े सपने देखों और बड़े व्यक्ति बनो।” Mera Sapna भी है कि मैं एक डॉक्टर बनूं। इस सपने को मैंने अपने अध्यापक जी को बताया और इसके लिए उनसे सलाह मांगी।
मेरे अध्यापक जी ने मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी दी कि मैं एक सफ़ल डॉक्टर कैसे बनू। उन्होंने मुझे डॉक्टर के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि आज के समय में देश में बहुत बीमारियां बढ़ रही है। इस समस्या को रोकने के लिए देश को अच्छे डॉक्टरों की बहुत ही ज्यादा जरूरत है।
अध्यापक जी ने ये भी बताया कि मुझे डॉक्टर बनने के लिए जीवविज्ञान का चयन करना होगा और अच्छे अंको के साथ पास भी होना होगा। मुझे सिर्फ मेरा सपना ही दिखाई दे रहा था कि डॉक्टर बनना है। आज मैं हर वो जानकारी जानने की कोशिश करता हूं जो एक डॉक्टर के पास होनी चाहिये।
आज मैं अपने सपने को पूरा करने की हर संभव कोशिश करता हूं और एक डॉक्टर बनने का सपना रखता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अपने जीवन में कठिन परिश्रम करके अपने सपने को पूरा करूंगा।
मेरा सपना पर हिंदी निबंध 300 words
प्रत्येक व्यक्ति का एक सपना होता है, और सपना देखना कोई बुरी बात नहीं। परन्तु हम अपने भविष्य के लिए जो भी सपने देखे, उसे पूरा करने का प्रयास अवश्य करना चाहिए। सभी लोगो कि तरह मेरा भी एक सपना है।देश की सेवा करना चाहता हूँ। मै खूब पढ़ाई तथा मेहनत करके मै भारतीय फौज मे जाना चाहता हूँ। और देश की तन,मन और धन के साथ सेवा करना चाहता हूँ। देश के लिए मै कुछ भी करना चाहता हूँ। मेरे माता-पिता मुझे मेरे सपने की ओर सदा प्रोत्साहित करते हैं। मैं भी स्वयं को फौजी वरदी में देखने के सपने देखता रहता हूँ।
मै देश की सेवा के लिए खुद की कुर्बानी भी दे सकता हूँ। देश के लिए जान दे भी सकता हूँ और ले भी सकता हूँ। मै जब भी सोशियल साइट्स या बाकी एप हर जगह भारतीय फौज को बहुत सम्मान तथा ढेर सारा प्यार मिलता है।
वर्दी पहने जवानों को देख मैं बहुत उत्साहित होता हूँ। मेरे दादा जी भी फौज में एक ऊँचे पद पर थे। सभी उनका बहुत सम्मान करते थे। उनके साहस की बातें सुनकर मेरे मन में भी फौजी बनने की इच्छा प्रबल हो उठती है।
मै देश की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म मानता हूँ। मै ईमानदारी से देश की रक्षा करना चाहता हूँ। देश मे बैठे गद्दारो को मै सबसे पहले मे उन्हे भागना चाहूँगा। देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा करना हम देशवाशियों का धर्म ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है।
मै मेरे करियर मे ऐसा काम करना चाहता हूँ। जिससे मेरा और मेरे गाँव का सम्मान हो। हमारी तस्वीरे किताबों मे छपे और आगे आने वाली पीढ़िया भी पढ़ कर कुछ देश की सेवा मे योगदान देंवे। मै हर समय ये सपना देखता हूँ।
मेरा जीवन का सपना पर हिंदी निबंध 600 शब्दों में – Mera Lakshya Essay in Hindi
हम जिससे भी मिलते हैं सबसे पहले हमसे यही पूछा जाता है कि कौन सी क्लास में पढ़ते हो और इसके बाद आप क्या करना चाहते हो या फिर क्या बनना चाहते हो। अपने जीवन में हर कोई सफ़ल होना चाहता है। हर किसी का सपना होता है कि वह बड़ा आदमी बने और एक सफ़ल जीवन जिए। मेरे जीवन का सपना एक आई.ए .एस अधिकारी बनना है। यूं तो यह एक कठिन सपना है परन्तु इसे हासिल करना असंभव भी नहीं।
आशावान रहना
जब भी हम किसी काम को करते हैं तो उसके लिए हमें आशावान रहना बहुत ही जरूरी है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके सामने थोड़ी सी कोई समस्या आती है तो हार मान हैं। फिर उनके मन में ये ही विचार आता रहता है कि “मैं ये नहीं कर सकता।”
उस समय आपको सिर्फ अपने सपने पर ध्यान केंद्रित करना है, न कि निराश है। क्योंकि आप सपने देख सकते हैं तो उसे हासिल भी कर सकते हैं। ये आपको खुद को याद दिलाना होगा कि मैं कर सकता हूं और पुनः कोशिश करें। आप एक दिन जरूर अपने सपने को हासिल करने में कामयाब होंगे।
समय प्रबंधन
कई लोग अपने सपने पूरे करने के लिए इतनी पढ़ाई करते हैं कि वह बाकि के कार्यों को इतना महत्व नहीं देते जैसे समय पर मनोरंजन, खेलना, टहलना आदि। हमें अपने जीवन में कुछ हासिल करने के लिए पढाई तो करनी ही पड़ेगी। लेकिन इसके साथ ही हमें वो सब भी काम करना जरूरी है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूर हो।
आप ये तय कर लें कि मैं इतना पढ़कर ही खेलने जाऊंगा, इतने घंटे पढ़ाई के बाद ही मोबाइल का उपयोग करूंगा। क्योंकि इन सभी का हमारे जीवन के विकास के लिए बहुत योगदान है।
आप निश्चित समय के लिए खेल खेलें, निश्चित समय टीवी देखें, निश्चित समय के लिए मोबाइल प्रयोग करें और भी ऐसे ही काम के लिए समय निश्चित कर लें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इन सभी का प्रयोग करें।
सकारात्मक वातावरण में रहे
आप हमेशा ऐसे ही लोगों के साथ रहे जो आपको एक सकारात्मक सोच देते हो। जिनसे आपको कुछ सीखने के लिए मिलता हो। ऐसे लोगों से आपको अपने सपने पूरे करने में बहुत मदद मिलेगी और आपको हमेशा मोटिवेशन मिलता रहेगा। आप ऐसे लोगों से दूरी बनाएं रखे जिनमें नकारात्मकता भरी हो। क्योंकि वे लोग हमेशा आपको Demotivate ही करेंगे। आप जो भी काम करेंगे ये लोग आपको उसके बारे में बुरा ही कहेंगे।
अपनी गलतियों से सीखें
असफ़लता हमारे जीवन का एक हिस्सा है। यदि हमारे जीवन में असफलता नहीं होगी तो हम कभी सफ़लता का महत्व जान ही नहीं पाएंगे। कई बार अपनी ही गलतियों के कारण सफ़ल नहीं हो पाते है और हार मान लेते हैं। हमें हार नहीं मान कर उन गलतियों से सबक लेना चाहिए और उन्हीं गलितयों को सुधार कर वापस कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफ़लता हासिल होगी।
उपसंहार : हमें अपने सपने को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयत्न करना चाहिए। इस रास्ते में कई कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ेगा और कई मुश्किलें आपका रास्ता रोकेंगी। इन्हीं का सामना करते हुए आपको अपने सपने को हासिल करने के लिए अटल रहना होगा।
अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए हर वो संभव प्रयत्न करें जो आप कर सकते हैं। जरूर एक दिन मेरे सपनो की दुनिया का सपना आपके पैरों में होगा।
COMMENTS